वित्तीय वर्ष:2017-18 में इनकम टैक्स की गणना कैसे करें:- इस आर्टीकल के माध्यम से हम आज वित्तीय वर्ष: 2017-18 के इनकम टैक्स की गणना कैसे करते है, यह सीखेंगे |तो सबसे पहले आपको एक बात साफ़ कर दूं की Taxable Income क्या होता है? और अगर आपकी Taxable Income रु.3,50,000 या उससे कम है, तो आपको आयकर की धारा U/s 87A के तहत रिबेट यानी छुट मिलेगी लेकिन अगर वहीं आपकी Taxable Income रु.3,50,001 या उससे अधिक होगी तो आपको आयकर की धारा U/s 87A के तहत किसी भी प्रकार की छुट नही मिलेगी |
उदा:- आपकी वार्षिक आय रु.7,00,000 है, इस रु.7,00,000 में से आपकी जो भी Deduction होगी उसे काटकर जो राशी बचेगी वह आपकी Taxable Income मानी जाएगी बिना [Example-1] Rebate की राशी घटाए बिना तो इस बारें में कुछ लोगो की यह गलत धारणा बन गई है की Deduction के बाद जो Taxable Income होती है उसमे से Rebate की रकम को घटाकर जो राशी आएगी उसे Taxable Income मानते है,[Example-2] लेकीन यह सरासर गलत है| इसके बारें में आपको 2 उदाहरण पेश कर रहा हूँ जो निम्नलिखित है |
यह भी पढ़े:-What is the definition of Income Tax?
यह भी पढ़े:-मृत व्यक्ती का आयकर रिटर्न कैसे भरते है?
यह भी पढ़े:-अपने मां और पिताजी को मकान का किराया देकर आयकर में कटौती में लाभ पा सकता हूं?
यह भी पढ़े:-आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80DD के तहत कटौती का दावा कौन कर सकता है? – Part-1
Example-1
1] वार्षिक आय | रु.7,00,000 |
2] कुल बचत [Deduction] | रु.2,00,000 |
3] बची हुई राशी [Taxable Income] (1) – (2) | रु.5,00,000 |
Example-2
1] वार्षिक आय | रु.7,00,000 |
2] कुल बचत [Deduction] | रु.2,00,000 |
3] बची हुई राशी (1) – (2) | रु.5,00,000 |
4] Rebate | रु.2,50,000 |
5] Rebate की रकम घटाने के बाद बची हुई राशी (3) – (4) | रु.2,50,000 |
तो इस टेबल के Example-1 के जरिए आप समझ ही गए होंगे की आपकी Taxable Income कौन सी अथवा क्या है| [ सही उत्तर यह है,की Example-1 की बची हुई राशी रु.5,00,000 ही आपकी Taxable Income मानी जायेगी और Example-2 में जो गणना की गई है वह बिल्कुल गलत है|]
अब आगे 4 उदाहरण के जरिए वित्तीय वर्ष: 2017-18 के इनकम टैक्स की गणना कैसे करते है,यह सीखेंगे |
Income Tax Slab Financial Year: 2017-18 [Assesment Year:2018-19]

Example:-1 अगर आपकी वार्षिक आय रु.2,50,000 है, तो आपकी आय पर कोई भी टैक्स नही लगेगा| मतलब आपका टैक्स Nil होगा| [Income up to Rs.2,50,000 – Nil]
Example:-2 के जरिए रु.2,50,000 से 5,00,000 तक की आय वालो की गणना कैसे करते है,यह सीखेंगे | [Income From Rs.2,50,000 To 5,00,000 on 5%]
1] वार्षिक आय | रु.5,00,000 |
2] कुल बचत [Deduction] | रु.2,00,000 |
3] शेष राशी [Taxable Income] | रु.3,00,000 |
4] Rebate | रु.2,50,000 |
5] Total [3] – [4] | रु.50,000 |
6] Coloum- 5 का 5% [ यह हो गया आपकी कुल आय पर लगा हुआ टैक्स ] | रु.2,500 |
7] जैसा की आपकी Taxable Income रु.3,50,000 [Coloum (3)] से कम है, इसलिए आपको Rebate U/s 87A के तहत रु.2,500 की छूट मिलेगी | रु.2,500 |
8] Coloum (6)-(7) तो इस प्रकार से आपको कोई भी टैक्स नही लगा है| | रु.0 |
Example:-3 के जरिए रु.5,00,000 से 10,00,000 तक की आय वालो की गणना कैसे करते है,यह सीखेंगे | [Income From Rs.5,00,000 To 10,00,000 on 20%]
1] वार्षिक आय | रु.9,00,000 |
2] कुल बचत [Deduction] | रु.2,00,000 |
3] शेष राशी [Taxable Income] | रु.7,00,000 |
4] जैसे की 5,00,000 से 10,00,000 तक के लिए 20% टैक्स लगेगा तो कुल बचत घटाने के बाद 7,00,000-5,00,000 | रु.5,00,000 |
5] Total [3] – [4] | रु.2,00,000 |
6] Coloum- 5 का 20% [ यह हो गया आपकी कुल आय पर लगा हुआ टैक्स ] | रु.40,000 |
7] Rebate | रु.2,50,000 |
8] Coloum (4)-(7) [ यहाँ पर जैसे की 2,50,000 तक की छुट है इसलिए रु.5,00,000-2,50,000 = 2,50,000] | रु.2,50,000 |
9] Coloum (8) का यानी रु.2,50,000 का 5% | रु.12,500 |
10] आपकी कुल आय पर लगा हुआ टैक्स (6) + (9) | रु.52,500 |
11] Education Cess Coloum (10) यानी रु.52,500 * 2% | रु.1,050 |
12] Secondary and higher education cess (10) यानी रु.52,500 * 1% | रु.525 |
13] Total Tax Liability (10)+(11)+(12) | रु.54,075 |
Example:-4 के जरिए रु.10,00,000 से अधिक आय वालो की गणना कैसे करते है,यह सीखेंगे | [Income More than Rs.10,00,000 on 30%]
1] वार्षिक आय | रु.20,00,000 |
2] कुल बचत [Deduction] | रु.2,00,000 |
3] शेष राशी [Taxable Income] | रु.18,00,000 |
4] रु.2,50,000 से 5,00,000 तक के लिए 5% टैक्स लगेगा यानी 5,00,000- 2,50,000 | रु.2,50,000 |
5] Coloum (4) का यानी रु.2,50,000 का 5% | रु.12,500 |
6] रु.5,00,000 से 10,00,000 तक के लिए 20% टैक्स लगेगा यानी 10,00,000- 5,00,000 = 5,00,000 | रु.5,00,000 |
7] Coloum (6) का यानी रु.5,00,000 का 20% | रु.1,00,000 |
8] रु.10,00,000 के ऊपर की राशी पर 30% टैक्स लगेगा यानी रु.18,00,000-10,00,000 | रु.8,00,000 |
9] Coloum (8) का यानी रु.8,00,000 का 30% | रु.2,40,000 |
10] आपकी कुल आय पर लगा हुआ टैक्स (5)+(7)+(9) | रु.3,52,500 |
11] Education Cess Coloum (10) यानी रु.52,500 * 2% | रु.7,050 |
12] Secondary and higher education cess (10) यानी रु.52,500 * 1% | रु.3,525 |
13] Total Tax Liability (10)+(11)+(12) | रु.3,63,075 |
अब आप वित्तीय वर्ष:2017-18 में इनकम टैक्स की गणना कैसे करते है, यह तो सिख गए होंगे मेरा यह आर्टीकल लिखने का मकसद यही था की मैं आप लोगो को अच्छे से समझा सकूँ क्यों की आप लोग अपने आयकर की गणना Online Calculator से कर तो लेते है, लेकिन उसका फार्मूला नही समझ पाते है? और मैंने एक बात और नोटीस की है, की इनकम टैक्स के संबंधीत हिन्दी में बहुत ही कम आर्टीकल इन्टरनेट पर मौजूद है |
इसलिए मेरी हमेशा से यही कोशिश रहती है,की जितना हो सके उतनी सरल भाषा में आपको Income Tax के बारें में समझा सकूं क्यों की अगर आप अपने आय की सही-सही गणना करेंगे तो आपको भविष्य में इनकम टैक्स से संबंधीत किसी भी प्रकार की कोई समस्या नही आएगी | क्यों की देश का विकास आपके ही द्वारा भरे गए टैक्स के पैसे से होता है,इसलिए अपने आय की गणना सही ढंग से किजिये और Safe रहिये अगर आप और भी आर्टीकल हिन्दी में Income Tax के बारें में पढ़ना चाहते है, तो एक बार अवश्य मेरी Website पर विजीट करें |
और अगर आप इन सभी झंझट से बचना चाहते है तो इस लिंक पर क्लिक करके Income Tax Calculator Financial Year: 2017-18 का सॉफ्टवेर मुफ्त में डाउनलोड करके अपने Income Tax की गणना कर सकते है अथवा आप www.incometaxindia.gov.in की वेबसाइट पर भी Visit करके अपने Income Tax की गणना कर सकते है|
अगर आपको यह आर्टीकल पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों में शेयर करना न भूले क्यों की आप Knowledge जितना शेयर करोगे उतना बढेगा |
वित्तीय वर्ष:2017-18 में इनकम टैक्स की गणना कैसे करें | With Formula
Be the first to comment