

कंप्यूटर या लैपटॉप को रिफ्रेश करना कितना सही है,या गलत:- आप अगर रोज मर्रा की जिन्दगी में अपना काम करने के लिए कंप्यूटर या लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं,तो फिर जब आप आपना कंप्यूटर या लैपटॉप Start करते है,तो स्टार्ट होने के बाद आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप की स्क्रीन पर Right Click करके या Keyboard से F5 की बटन का प्रयोग करके बार-बार रेफ्रेश करने की प्रक्रिया करते है ,जो की ऐसा सभी कंप्यूटर या लैपटॉप युजर करते है |
और ऐसा बार-बार रिफ्रेश करने के पीछे सब कंप्यूटर युजर की ऐसी सोच की ऐसा करने से हमारा कंप्यूटर तेज चलेगा यानी की उसकी स्पीड बढ जायेगी| लेकिन एक Research से यह सामने आया है,की ये बात बिल्कुल गलत है,ऐसा करने से हमारे कंप्यूटर की स्पीड बिल्कुल नही बढेगी यह सिर्फ और सिर्फ एक प्रकार का हमारा मानसिक भ्रम है,जो की हम अपनी आदतानुसार करते हैं,क्यों की अब तक सभी कंप्यूटर युजर को हमने या आपने यही प्रक्रिया करते देखा है | और इससे होता तो कुछ भी नही है ऐसा करके सिर्फ और सिर्फ हम और आप अपना समय बर्बाद करते है |
Read also:- Asus Vivobook S Laptop Launch || Vivobook S Series.

और अगर किसी वजह से हमारा कंप्यूटर रिफ्रेश नही हो पाता है,तो इसी स्थिती में हमारे डेस्कटॉप पर खुद बी खुद वह रेफ्रेश करने का आप्शन आ जाता है,तब उस समय हमें अपने माउस पर Right क्लिक से अथवा Keyboard से F5 की बटन का प्रयोग करके अपना कंप्यूटर या लैपटॉप रिफ्रेश करना चाहिए |देखा जाय तो कंप्यूटर का डेस्कटॉप खुद ब खुद एक समय के बाद अथवा आपके कंप्यूटर में किसी भी प्रकार का कोई भी बदलाव होने के बाद आटोमेटिक ही कंप्यूटर या लैपटॉप अपने आप रिफ्रेश होता रहता है,और यह प्रक्रिया ऐसे चलती रहती है |
उदाहरण के तौर पर हम अपने कंप्यूटर के डेस्कटॉप पर अगर कोई फोल्डर बनाते हैं,या फिर उसे Delete करते हैं,तो यह हामारा कंप्यूटर तुरंत रिफ्रेश होकर उसमें आए बदलाव को हमें दिखला देता है|
यह भी पढे:- क्या आप गुगल के इन 5 Magic Trick को जानते हो ?
एक बात और अगर हम अपने कंप्यूटर में किसी भी प्रकार का कोई भी Software Install करते हैं,तो Software Install करने के बाद इसका शार्टकट आपके कंप्यूटर के डेस्कटॉप पर बन जाता है,और इस बदलाव को दिखाने के लिए आपका कंप्यूटर जल्दी से अपने आप आटोमेटिक ही रिफ्रेश हो जाता है|
तो इस आर्टिकल के माध्यम से आप यह तो जान ही गए होंगे की कंप्यूटर या लैपटॉप को बार-बार रिफ्रेश करने से किसी भी प्रकार का कोई Benefit नहीं होता,और अगर फायदा नही हो रहा है तो हमारे कंप्यूटर को किसी भी प्रकार की कोई हानी भी नही हो रही है,और होती तो सिर्फ एक ही बात है सिर्फ और सिर्फ हमारे आपके कीमती समय की बर्बादी |
Be the first to comment