
भारत के पूर्व क्रिकेटर ए.जी.मिल्खा सिंह का चेन्नई के अस्पताल दिल का दौरा पडने से निधन हो गया :- आज शुक्रवार दिनांक:10/11/2017 को भारत के पूर्व क्रिकेटर ए.जी.मिल्खा सिंह का चेन्नई के अस्पताल दिल का दौरा पडने से निधन हो गया उनकी आयु 75 वर्ष थी उनके निधन पर बीसीसीआई ने शोक जताया वे 60 के दशक में कुल 4 मैच खेले थे ए.जी.मिल्खा का पुरा नाम “अमृतसर गोविंदसिंह मिल्खा सिंह” था वह क्रिकेट के बाये हाथ के एक स्टाइलिश बल्लेबाज थे उनका जन्म दि:31/12/1941 को मद्रास में हुआ जो की अब चेन्नई के नाम से जाना जाता है,स्व.मिल्खा सिंह के परिवार में उनकी पत्नी एक बेटा और एक बेटी है | मिल्खा सिंह को भारतीय स्टेट बैंक के साथ नियोजित किया गया था और उन्होने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के लिए काफी योगदान भी दिया था।
और उनके भाई कृपाल सिंह भी भारतीय टीम में क्रिकेटर थे दोनो भाईयों ने सन:1961-1962 में इंग्लैंड के खिलाफ एक साथ भारतीय टीम के लिये क्रिकेट खेला था |रणजी ट्राफी में उस समय मद्रास के लिए उनका एक बहुत बडा योगदान था। उन्होंने प्रथम श्रेणी में कुल 4324 रन बनाए थे | जिसमे 8 शतक और 27 अर्धशतक शामिल है |
अंतत: उनका अंतिम संस्कार कल शनिवार को किया जायेगा |
Be the first to comment